फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two small bridges will be constructed in Karhal assembly constituency at a cost of Rs 2.75 crore.

Mainpuri News: 2.75 करोड़ से करहल विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे दो छोटे पुल

Fri, 20 Mar 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two small bridges will be constructed in Karhal assembly constituency at a cost of Rs 2.75 crore.
मैनपुरी। करहल तहसील क्षेत्र में एक माइनर और नदी पर दो छोटे पुल का निर्माण होगा। इन पुलों के बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। शासन की ओर से संबंधित पुलों के लिए 2.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। धनराशि स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

करहल विधानसभा क्षेत्र के सौज कृपालपुर मार्ग पर पड़ने वाले माइनर पर पुल के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने माइनर पर छोटे पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से माइनर पर पुल के लिए 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं जरियानीम से सड़क मार्ग स्थित अहनैया नदी पुल पर भी पुल की मांग चल रही थी। इस नदी पर पुल के लिए शासन ने 1.68 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग बीके चौधरी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पुलों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed