फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients suffering from asthma died in Mainpuri and three were referred

Mainpuri: अस्थमा मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, दो ने तोड़ा दम, तीन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर, 21 भर्ती

Sun, 09 Apr 2023 07:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 07:17 PM IST
सार

मैनपुरी में जिला अस्पताल की ओपीडी में अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 21 अन्य मरीजों को भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Two patients suffering from asthma died in Mainpuri and three were referred
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी रविवार को  बंद थी। लेकिन, इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में 52 मरीजों को देर शाम तक उपचार दिया गया। इनमें अस्थमा के मरीजों की संख्या अधिक थी। 21 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए जिनमें से तीन को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन

कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी

शहर के मोहल्ला गोला बाजार निवासी अशोक कुमार को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी डॉक्टर से करा रहे थे उपचार 

कोतवाली थाना क्षेत्र में ही नगला कीरत निवासी 75 वर्षीय ब्रजकिशोर को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन शहर के एक निजी डॉक्टर से उनका उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed