फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died of heart attack in Mainpuri five were referred due to critical condition

Mainpuri News: दिल का दौरा पड़ने से दो मरीजों की मौत, हालत नाजुक होने पर पांच किए गए रेफर

Mon, 12 Aug 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 04:27 PM IST
सार

मैनपुरी में दिल का दौरा पड़ने से दो मरीजों की मौत हो गई। पांच मरीजों को सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two patients died of heart attack in Mainpuri five were referred due to critical condition
दिल का दौरा पड़ने से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1032 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें बुखार और जुकाम के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। हार्ट अटैक से जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। सर्वाधिक मरीज फिजीशियन कक्ष में पहुंचे। यहां तीन डॉक्टरों ने 355 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत में 21 मरीज भर्ती कराए गए। फिजीशियन कक्ष में पहुंचे मरीजों में सर्वाधिक मरीज बुखार के थे। यहां 131 मरीजों को बुखार का उपचार दिया गया।
विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बांक निवासी संजय कुमार (48) पुत्र सिपाही राम यादव को सोमवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा।। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कुरावली के गांव वसुआ सुल्तानपुर निवासी प्रतापनरायण (70) को सोमवार की सुबह सीने में दर्द के साथ अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही लोगों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed