{"_id":"58adca8c4f1c1b731cb23269","slug":"two-killed-in-truck-collision-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दो की मौत, एक घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे की सूचना देने के काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। वहीं घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं बेवर में ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार वृद्ध की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
किशनी गांव नगला मंगद निवासी सतेंद्र उर्फ बंटू (34) मंगलवार रात को कसबा बाजार से घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे ग्वालियर बरेली राजमार्ग पर नई तहसील के समीप इटावा की ओर से आ रहे ट्रोला ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में बंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन आधा घंटा तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी भेजने के साथ ही वहां जमकर हंगामा किया। उधर अस्पताल में घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया। बुधवार सुबह सैफई में बंटू की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था।
बेवर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर जीटी रोड पर बाइक सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। जिला इटावा के गांव कुयंता सरैया निवासी बंटू बुधवार दोपहर बाइक से रिश्तेदार कामता प्रसाद (68) के साथ फतेहगढ़ जा रहा था। बाइक जब नवीगंज चौकी क्षेत्र में पहुंची तभी बेवर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में कामता प्रसाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन घायल
गांव लखौरा में में रात करीब 12:30 बजे चौकी के समीप ओवरटेक करते समय जीप अनियंत्रित होकर खोखे में जा घुसी। उक्त हादसे में जीप चालक अरुण कुमार (38) निवासी गाेंड़ा भिंड गंभीर रूप से घायल हो गया। कुसमरा के गांव नौगांव निवासी जोगेंद्र ने तहरीर दी बीते शनिवार को गैलानाथ पुल स्थित ढाबा पर काम कर रहे भाई से मिलने गए थे। तभी ट्रक के चालक अखिलेश उर्फ बंटू पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम महादेवा ने टक्कर मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनपुरी के भांवत चौराहा के समीप बुधवार सुबह अचानक वैन चालक द्वारा ब्रेक लगाने के बाद पीछे आ रही बाइक गाड़ी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बाइक सवार के हंगामे के बीच बाइक सवार युवक के साथी वैन को नाबालिग चालक निवासी आवास विकास कालोनी को थाने ले आए। वहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।