{"_id":"646216e6c6ea8bbd8202b015","slug":"two-groups-of-mining-mafia-fiercely-fought-with-each-other-inside-chowki-in-mainpuri-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चौकी में घुसकर खनन माफिया गुटों का तांडव, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूसें, पुलिसकर्मी दिखे असहाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चौकी में घुसकर खनन माफिया गुटों का तांडव, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूसें, पुलिसकर्मी दिखे असहाय
Mon, 15 May 2023 05:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 May 2023 05:02 PM IST
सार
मैनपुरी में खनन माफिया गुटों ने चौकी में घुसकर तांडव किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसें बरसाए। इस मौके पर पुलिसकर्मी असहाय दिखे।
विज्ञापन
Mainpuri News: चौकी में घुसकर खनन माफिया गुटों का तांडव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम खनन माफिया के दो गुटों ने चौकी के अंदर जमकर तांडव किया। उन्होंने एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए लात-घूसें बरसाए। इस दौरान पुलिसकर्मी दर्शक बने रहे। वह असहाय नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो आने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इस पर पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करके मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाली-गलौज के साथ शुरू हो गई मारपीट
मामला औंछा गेट पुलिस चौकी का है। चौकी क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से होता है। रविवार को खनन के दौरान ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। यहां दोनों पक्षों के समझौते को लेकर बात चल रही थे। इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया। पहले गाली-गलौज शुरू हुई, इसके बाद एक-दूसरे पर लात-घूसें बरसाने लगे।
विज्ञापन
मामले की वीडियो भी आया सामने
चौकी परिसर के अंदर हो रही मारपीट देख पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खनन माफिया काबू से बाहर हो चुके थे। इस दौरान पुलिस असहाय नजर आई। काफी समय बाद पुलिस उन्हें काबू कर पाई। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन