फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   two died while reports of five patients have come positive due to fever and dengue In Mainpuri

Mainpuri: बुखार और डेंगू से दो की मौत, पांच मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव; गांवों में नहीं हो सका छिड़काव

Sat, 14 Oct 2023 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 08:43 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार और डेंगू से दो की मौत हो गई। जबकि पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो सका। 

विज्ञापन
two died while reports of five patients have come positive due to fever and dengue In Mainpuri
Agra News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को डेंगू से पीड़ित वृद्ध और बुखार से पीड़ित किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल की जांच में पांच अन्य मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। लगातार मिल रहे डेंगू के मरीजों से स्वास्थ्य विभाग के हाथ से भी मामला निकलता जा रहा है। शुक्रवार रात को कुसमरा के गांव भवानीगढ़ निवासी वृद्ध श्याम सिंह (72) की फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन के अनुसार वे डेंगू से पीड़ित थे। 

विज्ञापन


वहीं करहल क्षेत्र के गांव ताबेपुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र रवि (17) को बीते कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार कर रहे थे। शनिवार को सुबह हालत खराब हुई तो परिजन रवि को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार भी शुरू किया, लेकिन हालत अधिक खराब होने के चलते रवि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या भी शनिवार को और बढ़ गई। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कराई गई जांच में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें धनमऊ निवासी दीपक गुप्ता (16), अहिरवा निवासी धनीराम (62), दिवरई निवासी वीरसिंह (28), जिरौली निवासी अंजली (18) और चंदीकरा निवासी राजेश्वरी (60) शामिल हैं। पीड़ितों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

शिक्षिका के पुत्र की डेंगू से मौत

बेवर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय कौआटांडा में तैनात शिक्षिका अनामिका अग्निहोत्री के पुत्र ईशान मिश्रा (14) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में उपचार कर रहे थे। शनिवार को उपचार के दौरान ईशान की लखनऊ में मौत हो गई। ईशान के पिता अजय कुमार मिश्रा की मौत वर्ष 2020 में कोरोना के चलते हो गई थी। अनामिका वर्तमान में शिवनगर फर्रुखाबाद की निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed