{"_id":"66701e67bd84134781000ed2","slug":"two-children-died-by-drowning-while-bathing-in-pond-in-mainpuri-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: तालाब में नहाते समय डूबने से दो बालकों की मौत, घर से खेलने के लिए निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: तालाब में नहाते समय डूबने से दो बालकों की मौत, घर से खेलने के लिए निकले थे
Mon, 17 Jun 2024 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:00 PM IST
सार
तालाब में नहाने के दौरान दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्तों के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे। दोनों बालक इकलौते थे।
विज्ञापन
अंकित और यश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की दोपहर तालाब में नहाने के दौरान दो बालक डूब गए। दोनों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव की है। गांव निवासी संजीव कुमार का पुत्र यश (08) साथी अंकित पुत्र हरेंद्र कुमार (11) व अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। दोपहर को तेज धूप के बीच बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान अंकित और यश गहराई में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
साथ नहा रहे साथियों ने जब दोनों को डूबते हुए देखा तो वह लोग तालाब से बाहर निकल कर मदद के लिए चीखते हुए भाग निकले। जानकारी होने के बाद बालकों के परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जब तक दोनों बालकों को बाहर निकाला गया तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं यश की सांसे चल रहीं थीं। आनन फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में मछली पालन होता है।