फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Triple Riding claimed two lives

ट्रिपल राइडिंग ने ली दो की जान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Triple Riding claimed two lives
कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी मोहित (28) पुत्र जगदीश की बहन मीना की शादी थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम सहारा में महेश के साथ हुई है। मोहित बेवर क्षेत्र के ग्राम विल्सड़ा निवासी अपनी बुआ के पुत्र प्रमोद (26) पुत्र रामेश्वर के साथ सहारा में मीना के घर आए थे। रविवार को प्रमोद की बाइक से मीना के पुत्र राजन (19) के साथ बाजार करने फर्दपुर जा रहे थे। बाइक को राजन चला रहा था जबकि मोहित और प्रमोद बैठे थे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:30 बजे जब बाइक फर्दपुर-नगला देवी मार्ग पर ग्राम बीलों के पास ईंट भट्ठा के समीप पहुंची तभी आगे जा रहे ट्रैक्टर को चालक ने अचानक मोड़ दिया। इस कारण बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


 चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मौके पर ही प्रमोद और मोहित की मौत हो गई। गंभीर घायल राजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही सहारा के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम भोगांव महेश प्रकाश, सीओ टीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक भोगांव, थानाध्यक्ष भोगांव मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। रिश्तेदारों की मांग थी ट्रैक्टर और चालक को पकड़ा जाए। एसडीएम ने आर्थिक सहायता तथा प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर आधा घंटा बाद दोपहर 12:30 बजे जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे। वहां परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
प्रमोद घर का इकलौता चिराग था। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी प्रमिला के साथ हुई थी। प्रमोद के कोई संतान नहीं है। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। शव विच्छेदन गृह पर पत्नी प्रमिला और मां मरियम का रो-रोकर बुरा हाल था।



पूर्व में ट्रिपल राइडिंग में हुई मौत
बिछवां क्षेत्र में अखंड प्रताप सिंह की ट्रिपल राइडिंग में मौत।
बिछवां क्षेत्र में अलीगंज निवासी धर्मेंद्र की ट्रिपल राइडिंग में मौत।
ट्रिपल राइडिंग में अशोक राठौर निवासी करहल की थाने के निकट मौत।
ट्रिपल राइडिंग में अनुराग, सुमित, सुधांशु निवासी करहल की सैफई क्षेत्र में मौत।

वाहन चालकों को यातायात नियमों की अक्सर जानकारी दी जाती है। ट्रिपल राइडिंग पर चालान के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाता है। युवाओं में ट्रिपल राइडिंग का क्रेज बढ़ा है। पुलिस के साथ ही समाज को भी जागरूक होना जरूरी है। पिछले 15 दिनों में चार बार ट्रिपल राइडिंग की चेकिंग कराई गई है। इसमें तीन दर्जन से अधिक बाइकों के चालान काटे गए हैं। कई बाइकें सीज भी की गई हैं।
                 स्वामीनाथ, एएसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed