फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Trapped in debt farmer commits suicide in Mainpuri

Mainpuri News: बुरी लत ने बनाया कर्जदार तो किसान ने दे दी जान, आए दिन घर में होता था क्लेश

Sat, 15 Jul 2023 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 11:14 PM IST
सार

Mainpuri News: मैनपुरी में बुरी लत ने किसान को कर्जदार बनाया तो उसने जान दे दी। इस वजह से उसके घर में आए दिन क्लेश होता था। 
 

विज्ञापन
Trapped in debt farmer commits suicide in Mainpuri
किशनी थाना, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सट्टे की लत में पड़कर एक  किसान कर्ज लेने लगा। कर्जदार होने के बाद तकादागीर आने लगे और घर में क्लेश शुरू हो गया। आखिरकार किसान ने शनिवार की दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला केवल बसैत गांव का है। गांव निवासी रामसेवक जाटव (55) एक मेहनतकश किसान था, लेकिन इस बीच उसे सट्टे की लत लग गई। वह शराब भी पीने लगा और इन गलत आदतों को पूरा करने के लिए वह लोगों से कर्ज लेने लगा। कर्जदार बढ़ने लगे तो घर में क्लेश शुरू हो गया। पत्नी शराब पीने से रोकती तो किसान मारपीट पर उतारू हो जाता। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जा रही थी रिश्तेदारी, नदी देख सुसाइड का बन गया मन: महिला ने लगा दी छलांग, लोगों ने बचाया; वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि सट्टे में एक ही बार में 10 हजार रुपये तक लगा देते थे। कर्ज बढ़ने से परेशान किसान को जब कुछ नहीं सूझा तो शनिवार की दोपहर घर से निकल गया। गांव निवासी रामसेवक के खेत में लगे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद परिजन ने शव को नीचे उतारा। पत्नी मायादेवी ने बताया कि चार बेटे व एक बेटी है। दो बेटों व एक बेटी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed