{"_id":"6af5f6d2b7562fa8290b1f96","slug":"tractor-runs-over-youth-standing-by-the-roadside-he-dies-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1211155-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
Thu, 12 Nov 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में गांव धरमंगदपुर नगरिया के बाहर बृहस्पतिवार सुबह वाहन का इंतजार कर रहे युवक को धान लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। घायल युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की सात माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव धरमंगदपुर नगरिया निवासी अक्षय उर्फ राघव चौहान (22) दिल्ली के बल्लभगढ़ में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसकी शादी सात महीने पहले अप्रैल माह में तनु के साथ हुई थी। दिवाली पर वह गांव आया था और बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे दिल्ली लौटने के लिए निकला था। अक्षय बस स्टैंड जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था और चाचा से बातचीत कर रहा था। तभी सिरसागंज रोड से धान लादकर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में अक्षय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां कुछ देर उपचार के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन