{"_id":"6a04c17cd1871d15bb0e53c2","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-during-checking-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159287-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोर गिरफ्तार
Wed, 13 May 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 13 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18 अमित कुमार का फाइल फोटो। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं। तमंचा कारतूस भी मिले। बुधवार को एसपी ग्रामीण ने कार्रवाई की जानकारी दी।
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली कि एलाऊ क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। वह चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में आए हैं। सूचना पर मधुपुरी तिराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान रवि कुमार निवासी गांव बसावनपुर थाना एलाऊ को गिरफ्तार किया।
कब्जे से चोरी की बाइक व तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर रवि की निशानदेही पर शिवम कुमार निवासी बसावनपुर और अमित कुमार को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। कुल 10 चोरी की बाइक बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइक कन्नौज, इटावा, मैनपुरी व आसपास के जनपदों से चोरी की हैं।
विज्ञापन
-- -- --
सरगना की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वाहन चोर गिरोह का मुख्य आरोपी सचिन कुमार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।