UP : मैनपुरी में बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, सीएम ने जताया शोक
रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
विस्तार
मैनपुरी जिले में कल आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम योगी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोकUttar Pradesh: Three people, including a woman, killed in separate incidents of lightning strikes in the Mainpuri district yesterday
विज्ञापन
3 people died and 3 got injured due to lightning strikes. The injured are undergoing treatment. Rs 4 lakh each to the kin of the deceased will… pic.twitter.com/6YSUYEiFwTविज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।
बागपत में गिरी बिजली, एक की मौत, दूसरा झुलसा
बागपत जनपद में यमुना किनारे खेत में काम कर रहे दो दोस्तों पर शनिवार दोपहर बिजली गिर गई। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
मोहल्ला देशराज का रहने वाला अलबख्श (20) लकड़ी की प्लाई से घरेलू सामान बनाने का कार्य करता था, जबकि नई बस्ती का रहने वाला फुरकान राजमिस्त्री है। बताया कि शनिवार दोपहर अलबख्श और फुरकान यमुना किनारे खेत में काम करने के लिए गए थे। तभी तेज बारिश होने पर बचने के लिए एक झोपड़ी में घुस गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान से तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अलबख्श और फुरकान के ऊपर गिर गई।
इसमें अलबख्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुरकान गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास खेत में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अलबख्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं फुरकान का उपचार किया गया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।