फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three children immersed in Black River , one of the bodies found

काली नदी में तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Three children immersed in Black River , one of the bodies found
सोमवार की शाम करीब चार बजे तिमनपुरा गांव के तीन बच्चे काली नदी में नहाने के लिए गए थे। गांव का संदीप कश्यप (8) पुत्र केशव कश्यप और उसका चचेरा भाई  मुकुल (7) पुत्र छेदालाल कश्यप गांव के ही नगपाल उर्फ नंदू (9) पुत्र रामपाल कश्यप देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। गांव भर में उनका कहीं पता नहीं चला तो परिवार और गांव के लोगों ने समीप से ही बहने वाली काली नदी के किनारे तलाश शुरू की। काली नदी किनारे एक स्थान पर तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पलें मिल गईं। बच्चों के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन



सूचना पर सीओ कुरावली सुनील कुमार पुलिस बल के साथ देर शाम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से नदी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कपड़े मिलने वाले स्थान से करीब आधा किमी दूर नगपाल उर्फ नंदू का शव मिल गया। नगपाल का शव मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीण दो अन्य बच्चों की तलाश में जुट गए। नदी में पानी अधिक होने के चलते बच्चों की तलाश के लिए इटावा से गोताखोरों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक संदीप और मुकुल का कोई पता नहीं चल सका है। सीओ कुरावली सुनील कुमार ने बताया कि नगपाल उर्फ नंदू का शव मिल गया है। दो अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed