फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   threatened to shoot bride and groom before marriage

UP: 'दूल्हा-दुल्हन को गोली मार देंगे...', बरात से पहले धमकी, दहशत में आए परिजन; युवती के बारे में कही ये बात

Mon, 09 Jun 2025 08:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Jun 2025 08:26 PM IST
सार

दबंगों ने दूल्हा पक्ष को फोन कर दावा किया कि उनके युवती के साथ संबंध हैं। ऐसे में अगर बरात आई तो वे दूल्हा और दुल्हन को गोली मार देंगे। 

विज्ञापन
threatened to shoot bride and groom before marriage
Bride and groom ai - फोटो : AI Generated

विस्तार

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी से ठीक पहले उसके परिवार को धमकी मिली है। युवती की बरात आज आनी है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने दूल्हे के परिवार को फोन पर धमकी दी है कि अगर बरात गांव में आई, तो दूल्हा और दुल्हन दोनों को गोली मार देंगे। इसके बाद युवती और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि फोन करने वाले गांव के ही हैं। उन्होंने दूल्हा पक्ष को फोन कर दावा किया कि उनके युवती के साथ संबंध हैं और अगर बरात आई, तो वे दूल्हा और दुल्हन को गोली मार देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: मैरिज होम के कमरे में नहीं लगा था एसी...दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, बुलानी पड़ी पुलिस; फिर नहीं हो सके फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूल्हा पक्ष ने धमकी भरे कॉल के बारे में गांव के रहने वाले अमन से बात की। इस पर अमन और उसके परिवार के सदस्यों अवनीश, अतुल और शालजा ने गाली-गलौज की। आरोप है कि अमन ने साफ धमकी दी कि अगर बरात आई तो दूल्हा-दुल्हन को गोली मार दी जाएगी।

पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अमन, अवनीश, अतुल और शालजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed