{"_id":"6a4fdcbe185e94cc5902afef","slug":"thieves-made-off-with-goods-and-cash-from-a-highway-side-hotel-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-162619-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हाईवे किनारे होटल से चोर सामान और नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हाईवे किनारे होटल से चोर सामान और नकदी ले गए
Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के नानामऊ हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार रात चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़कर नकदी सहित सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के वंशी गोहरा निवासी शत्रुघ्न पाल ने हाल ही में नानामऊ हाईवे पर होटल की शुरुआत की है। पीड़ित के अनुसार बुधवार देर रात अज्ञात चोर होटल के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर होटल में लगे सोलर पैनल, इन्वर्टर, दो बैटरी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर तथा गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
बृहस्पतिवार सुबह होटल पहुंचने पर दरवाजा टूटा मिला और सामान गायब देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद शत्रुघ्न पाल ने पुलिस को सूचना देते हुए कोतवाली में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।