{"_id":"5867ec624f1c1b445ceed53d","slug":"they-said-12-people-ringing-happy-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बजते ही लोग बोले, हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बजते ही लोग बोले, हैप्पी न्यू ईयर
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
12 बजते ही लोग बोले, हैप्पी न्यू ईयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2016 को अलविदा और नए वर्ष 2017 के स्वागत के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। जिलेभर में जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया गया। जगह-जगह पार्टियां आयोजित की गईं। जैसे ही दोनों सूई 12 पर पहुंची, हर तरफ एक ही आवाज सुनाई दी हैप्पी न्यू ईयर। साथ ही पूरा शहर पटाखों और रंग-बिरंगी आतिशबाजी से गूंज उठा।
शनिवार की रात लोगों के होठों पर हैप्पी न्यू ईयर के संबोधन गूंजते रहे। नववर्ष के आगमन को एक त्योहार के रूप में मनाने का उत्साह युवा पीढ़ी में अधिक देखा गया। युवक-युवतियां एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। उनके द्वारा गीत संगीत की महफिलें लगाकर नववर्ष का आगाज किया गया। युवा गीत-संगीत की धुनों पर थिरक रहे थे। मध्य रात्रि को जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंचीं सभी ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
नगर के पंजाबी कालोनी, करहल रोड, सिविल लाइन, बाईपास रोड, आवास विकास, सदर बाजार, राजा का बाग, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर युवाओं ने नववर्ष का जश्न मनाया। गीत-नृत्य के साथ 12 बजते ही आतिशबाजी कर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग व्हाटसएप के जरिए तरह-तरह के शुभकामना संदेश भेजते रहे। वहीं लोगों ने फोन कर अपने परिचितों और रिश्तेदारों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
खूब बिकी शराब और बियर
मैनपुरी। नए साल के जश्न के लिए शराब की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही शराब और बियर की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम होते-होते भीड़ में और इजाफा हो गया। कई लोगों का कहना था कि इसके बिना नए साल का जश्न कैसे मनाया जा सकता है।