फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There was dispute over passing tractor from farm in Mainpuri Dabang shot young man

होली पर दिनदहाड़े खून-खराबाः खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुई कहासुनी, धमकी दी, आगे बढ़ा और मार दी गोली

Wed, 08 Mar 2023 01:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 01:28 PM IST
सार

मैनपुरी में होली के दिन खून खराबा होने से गांव में सन्नाटा पसर गया। यहां मामूली कहासुनी में दबंग ने युवक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
There was dispute over passing tractor from farm in Mainpuri Dabang shot young man
पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार की सुबह आलू की खुदाई को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को गोली मार दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगौथा गांव की है। यहां बुधवार की सुबह गांव निवासी अजीत के भाई के खेत में आलू की खुदाई चल रही थी। आलू की लोडिंग के बाद ट्रैक्टर को मेन रोड तक लाने के लिए गांव के ही मुरारी भदौरिया के खेत को पार करना पड़ता है। सुबह करीब 10.30 बजे अजीत के भाई ने ट्रैक्टर निकालने के लिए आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर निकालने से कर रहा था मना

इसी समय मुरारी भदौरिया वहां पहुंच गया। उसने फसल खड़ी होने की वजह से अपने खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना किया। इसी को लेकर अजीत के भाई और मुरारी के बीच कहासुनी होने लगी। इसकी जानकारी किसी ने अजीत को दी। जानकारी होने पर अजीत तमंचा लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मुरारी को धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

There was dispute over passing tractor from farm in Mainpuri Dabang shot young man
पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली - फोटो : अमर उजाला

अजीत का माथा ठनक गया और गोली मार दी

मुरारी अपने खेत से ट्रैक्टर निकालने के लिए मना कर रहा था। इस पर अजीत का माथा ठनक गया। उसने तमंचा में कारतूस भरी और मुरारी की तरफ आगे बढ़ा। जब तक मुरारी अपना बचाव कर पाता अजीत ने फायर झोंक दिया। गोली मुरारी के पेट में जा लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और तड़पने लगा। 

एएसपी ने घायल को अस्पताल भेजा

घटना की खबर फैलते ही परिजन व गांव के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। 

गांव में पसरा सन्नाटा

मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। उधर, जिला अस्पताल में मुरारी की हालत नाजुक देखते उसे डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया। यहां गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। होली पर्व के दिन गांव में हुए गोलीकांड से गांव में सन्नाटा पसरा है। लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed