फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There is a lot of religious celebrations in the house

घर-घर में धार्मिक आयोजनों की मची है धूम

Wed, 29 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Wed, 29 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of religious celebrations in the house
घर-घर में धार्मिक आयोजनों की मची है धूम - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर घर-घर धार्मिक आयोजनों की धूम है। नगर और कस्बों में जगह-जगह देवी जागरण हो रहे हैं। सुबह से ही देवी मंदिरों पर पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को घर-घर हवन-पूजन कर द्वितीय शक्ति ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में द्वितीय शक्ति ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की गई। नगर के शीतला देवी मंदिर पर पूरे दिन पूजा करने और नेजा चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाएं एवं युवतियां हाथों में पूजा का थाल लेकर लंगुरिया और देवी गीत गाती हुईं देवी मंदिरों में जाती नजर आईं। घर-घर में इन दिनों हवन पूजा के अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर कस्बों में भी नवरात्र पर्व प्रारंभ होते ही मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई है। मां दुर्गा का आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है। नौ दिन तक चलने वाला नवरात्रि पर्व प्रारंभ होते ही करहल के शीतला देवी मंदिर, नरसिंह मंदिर, सराय भटेला, मुड़िया मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घरों में हवन-पूजन के साथ मंगल कलश की स्थापना की गई है। कुरावली में महाराज जी बाबा मंदिर, बनखंडेश्वर मंदिर, श्यामादेवी, मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, मंदिर कुरहट, मंदिर गेमी महाराज, दुर्गा मंदिर अलूपुरा अड्डा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा पंडालों में रही धूम
शहर के लेकर देहात तक जगह-जगह बने दुर्गा पंडालों में नवरात्र महोत्सव की धूम रही। सुबह से ही हवन-पूजन के पश्चात शाम को देवी भागवत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed