{"_id":"57baed934f1c1bf654d4f9b5","slug":"then-comes-the-message-but-not-the-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसेज तो आता है, लेकिन सिलेंडर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेसेज तो आता है, लेकिन सिलेंडर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी खाता में आने की प्रक्रिया शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत के बजाय परेशानी और बढ़ गई है। बुकिंग कराने के कई दिनों तक सिलेंडर नहीं पहुंचता। जबकि मोबाइल पर डिलीवर्ड का संदेश आ जाता है।
बता दें कि जिले में इस समय इंडेन, बीपी और एचपी की 21 गैस एजेंसी हैं। इन पर 1.50 लाख से अधिक कनेक्शन हैं। सभी एजेंसियों के ग्राहकों की शिकायत है कि मेसेज आने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला है। एजेंसी संचालक भी ऑनलाइन व्यवस्था होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
केस नंबर एक
नगर निवासी अब्दुल रशीद का बीपी गैस एजेंसी से कनेक्शन है। 16 अगस्त को उन्हाेंने सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। अभी तक उनका सिलेंडर नहीं आया। एजेंसी पर पहुंचने पर पता लगा कि 20 अगस्त की बुकिंग की गैस बांटी जा रही है।
विज्ञापन
----
केस नंबर दो
गांव नगरिया निवासी रामकुमार ने 12 अगस्त को गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुक कराया था। 18 अगस्त को सिलेंडर डिलीवर्ड होने का मैसेज भी उनके मोबाइल में आ गया। अभी तक सिलेंडर नहीं पहुंचा।
-
गैस सिलेंडर बिना डिलीवर्ड हुए मैसेज नहीं आता। इसकी जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को इस तरह की शिकायत है, तो वे शिकायत करें।
विकास गौतम
डीएसओ मैनपुरी