फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The zombies of the old woman buried in Jhanpari for three days

तीन दिन तक झाेंपड़ी में ही दबी रही वृद्धा की लाश

Sat, 20 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 20 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
The zombies of the old woman buried in Jhanpari for three days
गोदाम का गिरी शटरिंग। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव बड़ा सूरजपुर में तीन दिन पूर्व आंधी में झोंपड़ी के नीचे वृद्धा की दबकर मौत हो गई। तीन दिनों तक शव झाेंपड़ी में ही दबा रहा। लापता होने के बाद भी बेटे बहू ने उसकी तलाश नहीं की। शनिवार को सड़ांध आने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई।
विज्ञापन


गांव बरा सूरजपुर निवासी रेशम देवी (75) बीते 17 मई को गांव में किसी के घर गई थीं। तभी शाम को तेज आंधी शुरू हो गई इस बीच वह गांव निवासी होरीलाल की झाेंपड़ी में बैठ गई थीं। आंधी में झोंपड़ी गिरी तो रेशम देवी उसमें दब गई। आंधी और बारिश के चलते किसी को उनकी चीख पुकार सुनाई नहीं दी। इस बीच उनके पुत्र व पुत्रवधू ने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। उनकी न तो तलाश की गई न ही पुलिस को लापता होने की सूचना ही दी गई। शनिवार की सुबह जब लोग झोंपड़ी के समीप से गुजरे तो वहां सड़ांध आ रही थी। ग्रामीणों ने मलबे को हटाया तो उसने नीचे वृद्धा की लाश दबी हुई थी। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से वृद्धा का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन


बहू बेटे ने कर दिया था दाने-दाने को मोहताज
 वृद्धा रेशम देवी के पति की मौत करीब 25 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि गरीबी की हालत में उन्होंने दो बेटे मुकेश और शैलेश की परवरिश करते हुए उन्हें पढ़ाया लिखाया। बडे़ पुत्र की हरकतों के चलते वृद्धा ने छोटे पुत्र मुकेश की शादी पहले कर दी थी। पांच वर्ष पूर्व मुकेश की मौत हो गई। जिसके बाद बडे़ बेटे ने छोटे भाई की पत्नी से शादी कर ली थी। छोटे बेटे की मौत से रेशम देवी को गहरा सदमा लगा था। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद बहू और बेटे ने वृद्धा का जीना दूभर कर दिया था। उसे दाने-दाने का मोहताज कर दिया था। आए दिन मारपीट कर परेशान करते थे। 17 मई को भी बेटे बहू के साथ कहासुनी होने के बाद ही रेशम देवी घर से ऐसे निकलीं जो दुबारा घर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed