{"_id":"57c57efb4f1c1bc8162cafbb","slug":"the-young-man-was-drunk-and-hanging-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में शराब के नशे में युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ला अग्रवाल निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (34) शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। पिता की मौत के बाद वह मां और बडे़ भाई के साथ रह रहा था। दोनों भाइयों की अभी शादी भी नहीं हुई। परिवारीजनों के मुताबिक धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे किसी बात से नाराज होकर उसने कमरे में रखी साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे में डालकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब मां उसे बुलाने कमरे में आई तो शव फंदा पर लटकते देख उनकी चींख निकल गई। शोरगुल सुनकर लोग आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंखे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब दो बजे शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।