फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The work of the government should be visible on the ground, not just promises.

Mainpuri News: केवल वादे ही नहीं धरातल पर दिखाई दे सरकार का काम

Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The work of the government should be visible on the ground, not just promises.
फोटो 12 कलेक्ट्रेट पर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते किसान नेता। संवाद
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत बुधवार को कलेक्ट्रेट के तिकाेनिया पार्क में हुई। किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। कहा कि किसानों को केवल वादे नहीं चाहिए। सरकार का काम धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत में प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए किसान आंदोलन में 9 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने जो वादे किए थे, उनको तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसानों की खाद, बीज और सिंचाई के लिए पानी की समस्या दूर की जाए। किसानों के बढ़े हुए बिजली के बिलों में संशोधन कराए जाएं। गोवंशों से किसानों की फसलों में हुए नुकसान की भरपाई की जाए। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। रूपेंद्र शाक्य, राजा ठाकुर, नीरज यादव, जरार सिंह, उदयवीर सिंह, ओमकार, उत्तम सिंह, संतोष यादव, प्रदीप पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन




किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम राठौर ने प्रतिमा शाक्य को महिला मोर्चा में जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बिछवां क्षेत्र की प्रतिमा शाक्य खुद खेती करती हैं। उन्होंने बताया कि किसानों का कार्यालयों में उत्पीड़न किया जाता है। महिला किसानों की समस्याओं को नजरंदाज किया जाता है। महिला मोर्चा की जिला इकाई को मजबूत करके महिला किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। संवाद

फोटो 12 कलेक्ट्रेट पर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते किसान नेता। संवाद

फोटो 12 कलेक्ट्रेट पर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed