{"_id":"57cc5f904f1c1bbe303174d4","slug":"the-truck-ran-in-shock-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में दौड़ा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में दौड़ा करंट, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
करंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पौंधला में एक ट्रक पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया जिससे ट्रक में बैठे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। साथ ही महिला समेत दो लोग झुलस गए। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया। मृतक का शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाना क्षेत्र के गांव पौंधला का रहने वाला शैलेंद्र सिंह ट्रक चालक है। वह दिल्ली से ट्रक में बाइक लादकर चला था। शनिवार को वह ट्रक लेकर गांव आ गया। देर रात घर के बाहर ट्रक खड़ा देखकर चचेरा भाई रोहित (20), उसकी मां भोगादेवी ट्रक में आकर बैठ गए। कुछ देर बाद शैलेंद्र भी उनसे बातें करने के लिए ट्रक में चढ़ गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद एक तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। करंट लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। भोगा देवी और शैलेंद्र बुरी तरह से झुलस गए। तार गिरने के कुछ देर बाद ही ट्रक में आग लग गई ट्रक जलता देख ग्रामीणों ने आग को बुझाकर तीनों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद जेई को सूचना देने के बाद भी मौके पर न आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। परिवारीजन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कह रहे हैं।