फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The textile market started blooming with the sound of marriage

Mainpuri News: सहालग की आहट से खिलने लगा कपड़ा बाजार

Tue, 07 Apr 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 07 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The textile market started blooming with the sound of marriage
फोटो 11 सदर बाजार में साड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
मैनपुरी। एक बार फिर शहनाईयों की गूंज सुनाई देने वाली है। सहालग के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। शादी समारोह के लिए लोग परिधानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। बाजारों में साड़ी, लहंगे, कुर्ती-सलवार सहित विभिन्न डिजाइनों के परिधान उपलब्ध हैं। ग्राहक इनकी खरीदारी कर रहे हैं।अप्रैल माह में 15 तारीख से शादियों के मुहूर्त हैं। शादी वाले घरों के लोग तैयारियों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को मौसम साफ रहने से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, लेनगंज, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर स्थित दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही है। शादी समारोह में होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिलाएं तैयारियों को पूरा कर रही है। महिलाएं डिजाइनर साड़ी और लहंगे की खरीदारी में जुटी हुई हैं। वहीं, युवतियों को बाजार में डिजाइनर सूट पसंद आ रहे हैं।सदर बाजार के साड़ी विक्रेता अनूप ने बताया कि सहालग से पहले बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। साड़ी और लहंगों की खरीदारी तेज होने से दुकानदार खुश हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में अलग-अलग कपड़े की डिजाइनर साड़ियां उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 1200 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक है। वहीं, लहंगे 1500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक में बिक रहे हैं।।
विज्ञापन

ये हैं शुभ मुहूर्त : अप्रैल माह की 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 तारीख को शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article