{"_id":"2c4cdf461021a76eb0de4c71479630ef","slug":"the-talent-show-posters-by-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर बनाकर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर बनाकर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आरसी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में डिजिटल इंडिया विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें महाविद्यालय की समस्त संकायों कला, विज्ञान, शिक्षा, कंप्यूटर और गृह विज्ञान की छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश सैन के निर्देशन में हुआ।
प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पोस्टरों का निरीक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या डाक्टर ऊषा अग्रवाल और शिक्षकों ने किया। महाविद्यालय की निदेशिका डाक्टर सुशीला त्यागी ने छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की। साथ ही कहा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से मन के अंदर छिपी प्रतिभाएं बाहर निकलती हैं। यह प्रतियोगिता ऐसी प्रतियोगिता है जिससे मन की भावनाएं भी चित्रकारी में उभर आती हैं। कार्यक्रम में डाक्टर कंचन माहेश्वरी, कुसुम चौहान, डाक्टर नेहा शाक्य, आशीष मिश्रा, रोहित शाक्य, आकृति शाक्य, जहानवी जैन, अनुराधा चतुर्वेदी, गौरव वर्मा आदि उपस्थित थे।