{"_id":"694ad93618b344a9b90e0c17","slug":"the-service-of-the-teacher-posted-in-the-sultanganj-development-block-was-terminated-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151054-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: विकासखंड सुल्तानगंज में तैनात शिक्षक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: विकासखंड सुल्तानगंज में तैनात शिक्षक की सेवा समाप्त
Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सुल्तानगंज विकास खंड में तैनात एक शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है, दो स्थानों पर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
कस्बा भोगांव के मोहल्ला चौधरी निवासी विकास मिश्रा ने वर्ष 2002 में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की थी। वह सुल्तानगंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मरहरी में शिक्षक के रूप में तैनात हैं। शिक्षक विकास मिश्रा पर आरोप लगा कि वर्ष 2003 में अकबरपुर महाविद्यालय कानपुर देहात में प्रवक्ता के पद पर भी नौकरी हासिल कर ली। प्रवक्ता के पद पर नौकरी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद से इस्तीफा देना था। मगर, इस्तीफा नहीं दिया और 2003 से 2025 तक, 22 साल दोनों ही पदों पर नौकरी करता रहा। दोनों ही स्थानों से तनख्वाह भी लेता रहा।
वर्ष 2024 में दो स्थानों पर विकास मिश्रा के नौकरी पाए जाने की शिकायत हुई, तो उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए। जांच में दोषी मिलने पर मई 2025 में विकास मिश्रा को अकबरपुर महाविद्यालय कानपुर देहात से प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया गया। मैनपुरी बेसिक शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी। मंगलवार को बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिक्षक के सेवा समाप्ति का पत्र जारी किया है, वहीं खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।