फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The new year will begin with a visit to the temple to offer prayers to the deities.

Mainpuri News: मंदिरों में भगवान के दर्शन कर करेंगी नए साल की शुरुआत

Wed, 31 Dec 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The new year will begin with a visit to the temple to offer prayers to the deities.
मैनपुरी। नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां लोगों ने पूरी कर ली हैं। इस बार महिलाओं ने पार्टी-नाच गाने से दूरी का मन बनाया है। महिलाओं में नए साल की शुरुआत मंदिर और धार्मिक कार्यों के साथ करने में रुचि दिखाई दे रही है। महिलाओं का कहना है कि मंदिरों में भगवान के दर्शन के बाद शाम को परिवार साथ समय बिताने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कल पहली जनवरी से नए वर्ष 2026 की शुरुआत हो जाएगी। लोगों में आध्यात्म के प्रति बढ़ती रुचि ने नए साल के स्वागत के तरीके को भी बदल दिया है। महिलाओं ने निर्णय लिया है कि नए साल की शुरुआत मंदिरों में भगवान के दर्शन से होगी। इसके बाद साधु-संतो और जरूरतमंदों की सेवा को भी प्राथमिकता देने का मन बनाया है।
विज्ञापन

नए साल पर शहर के मां शीतला देवी मंदिर, प्राचीन श्री भीमसेन मंदिर, श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर, श्री द्वारिकाधीश महाराज मंदिर, श्रीराम-जानकी मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ आने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवान की भक्ति से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। इसलिए नए साल की शुरुआत मंदिर और धार्मिक कार्याें से करनी है। सालभर धार्मिक कार्याें में हिस्सेदारी और जरुरतमंद लोगों की मदद का संकल्प दोहराना है। - सौरभी गोयल, मोतीगंज, मैनपुरी




नए साल के पहले ही दिन परिवार के साथ मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करने हैं। माना जाता है कि नए साल की शुरुआत अच्छे कार्य से की जाए तो पूरे साल सुख-समृद्धि का आगमन बना रहता है। - आभा तापड़िया, दुर्गाकुंज कॉलोनी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed