{"_id":"57cf025c4f1c1ba830318ffe","slug":"the-money-given-to-the-school-farm-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल को नहीं दिया कृषि आय का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल को नहीं दिया कृषि आय का पैसा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
फार्म हाउस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के फार्म हाउस से हुई आय को जिला पंचायत के पास जमा किया जा है। वहीं उक्त राशि को जिला पंचायत स्कूल के सुंदरीकरण में खर्च नहीं कर रहा है। जबकि आदेश हैं कि विद्यालयों के फार्म की धनराशि विद्यालय विकास अनुदान में खर्च की जाए। स्थिति यह है कि कई बार पत्र लिखने के बाद भी स्कूल की चारदीवारी व मरम्मत नहीं हो पा रही है। प्रधानाध्यापिका, ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी और बीएसए से फार्म हाउस का पैसा विद्यालय विकास अनुदान में देने की मांग की है।
विकास खंड मैनपुरी के जूनियर हाईस्कूल नगला जुला के पास सड़क के समीप 30 बीघा कृषि फार्म है जो लगभग 20 वर्षों से जिला पंचायत द्वारा इसकी नीलामी की जा रही है। नीलामी के माध्यम से अब तक लाखों रुपये जिला पंचायत के पास पहुंच चुके हैं। जबकि विद्यालय के खाते में एक भी नहीं पहुंचा है। विद्यालय के पास कई बीघा खेल का मैदान और इसी प्रांगण में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र और बीआरसी भी स्थापित है। विद्यालय की बाउंड्रीवाल तत्कालीन सदर विधायक अशोक सिंह चौहान ने अपनी विधायक निधि से कराई थी। जिले में तूफान आने के बाद बाउंड्री का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। अधिक धनराशि की आवश्यकता होने के कारण आज तक बाउंड्री टूटी पड़ी हुई है। बीआरसी होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रशिक्षण से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम चलते रहते हैं। बाउंड्री टूटी होने के कारण आवारा जानवर उसमें घुस जाते है जो लगाए गए पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भारती शाक्य और एबीआरसी महेश चंद्र चतुर्वेदी ने काफी प्रयास के बाद पेड़ों का लगाया था लेकिन जानवरों ने उनको नष्ट कर दिया।
जूनियर हाईस्कूल नगला जुला के खाते में अब तक कृषि फार्म की नीलामी का एक भी पैसा नहीं आया है। धनराशि होती तो वह विद्यालय को और अधिक अच्छा बनाने तथा बाउंड्री का निर्माण कराने का प्रयास करतीं।
विज्ञापन
शकील फातिका, प्रधानाध्यापिका
फार्म की धनराशि विद्यालय विकास अनुदान के खाते में भेजी जानी चाहिए। शासन स्तर से जनपद के सभी कृषि फार्मों की धनराशि भेज दी गई है, लेकिन आज तक एक भी पैसा नहीं मिला है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि पैसा शीघ्र विद्यालय के खातेे में भेजा जाए।
रश्मि चौहान, ग्राम प्रधान औडे़न्य पड़रिया