फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The heart is alive and it is you who are you ...

दिल जिससे जिंदा है वो तमन्ना तुम्ही तो हो...

Tue, 11 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 11 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
The heart is alive and it is you who are you ...
दिल जिससे जिंदा है वो तमन्ना तुम्ही तो हो... - फोटो : अमर उजाला
आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया में हजरत सूफी शाह महमूद मियां के एक दिवसीय उर्स का कुल शरीफ की रस्म के साथ समापन हो गया। दरबार में हाजिरी लगाकर अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

उर्स की शुरुआत मौलाना हाफिज, कारी मोहम्मद आजाद, मोहम्मद मोमिन अशरफ साहब ने कुरआन-ए पाक की तिलावत के साथ की। इसके बाद तकरीर करते हुए मौलाना डा. अहमद नईमी और अलीगढ़ से आए मौलाना सरवर रजा ने बुजुर्गानेदीन की करामातों पर रोशनी डाली। इस दौरान नात ए नबी पेश की गईं। इसके बाद सूफियाना कव्वाली की महफिल सजाई गई, जिसमें कव्वाल उवैस फैज ने ‘दिल जिससे जिंदा है, वो तमन्ना तुम्हीं तो हो, हम जिसमें बस रहे हैं, वो दुनिया तुम्हीं तो हो’ पेश की। इसके अलावा कव्वाल रिहान, शफी, फरीद अहमद, भूरा अमजद, गुलाम अब्बास ने अपने-अपने सूफियाना कलाम पेश किए।
विज्ञापन

इसके बाद खानकाह के बच्चों ने नातिया कलाम पेश किए। इसमें हाफिज आलिम, हाफिज मोमिन, हाफिज जीशान, हाफिज आमिर, हाफिज नफीस, हाफिज अलियार, हाफिज शादाब, हाफिज इश्तियाक, हाफिज आफताब आदि शामिल हैं। वहीं अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नत मांगी। कार्यक्रम में हजरत अली की पैदाइश भी मनाई गई। इसके बाद कुल शरीफ की फातिहा हुई। इसमें देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही उर्स का समापन हो गया। सज्जादानशीं हाजी अब्दुल रहमान खां चिश्ती, आफाक मियां, अकबर कुरैशी, इकरार इलाही, हाजी मरगूब, हाजी महमूद इलाही, हाजी असरार इलाही, हाजी जौहरी साहब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed