फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The fireball car full of cylinders

सिलेंडरों से भरी कार बनी आग का गोला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सिलेंडरों से भरी मारुति कार में आग लग गई। जीटी रोड पर कार में आग लगते ही चालक कार छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तीन सिलेंडर फट गए जबकि दो को दमकल कर्मियों ने फटने से बचा लिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हादसे में कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र में रविवार की सुबह जीटी रोड पर मारूती कार संख्या यूपी14एच/3535 पांच घरेलू गैस सिलेंडर रखकर कुरावली से एटा की ओर जा रही थी। जब कार गंगा जमुनी के साठियाबाग के पास पहुंची तभी अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में आग लगते ही चालक कूद गया। आग लगने से कार में रखे पांच सिलेंडरों में तीन सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गए।
विज्ञापन

जानकारी होते ही थाना पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। दो सिलेंडरों को फटने से बचा लिया। सिलेंडर फटने से कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही जीटी रोड पर आधे घंटे तक जाम के हालात बने रहे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि सिलेंडर कौन और कहां से ले जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। वहीं कार नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है कि कार किसकी है और कौन चला रहा था। जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार के मलबे को एक किनारे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed