फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NOC Dispute Halts Motorboat Services on Chambal River

यूपी: चंबल में मोटरबोट संचालन पर एनओसी का ब्रेक, 100 गांवों के लोग परेशान; 150 किमी का लगाना पड़ रहा चक्कर

Fri, 21 Aug 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 10:06 AM IST
सार

चंबल नदी में मोटरबोट संचालन की अनुमति मिलने के बावजूद मध्य प्रदेश प्रशासन की एनओसी की मांग के चलते सेवा दो दिनों से बंद है। इससे यूपी-एमपी के 100 से अधिक गांवों के हजारों लोगों को धौलपुर और मुरैना होकर 90 से 150 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
NOC Dispute Halts Motorboat Services on Chambal River
चंबल मोटरबोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंबल नदी में मोटरबोट संचालन पर मध्य प्रदेश प्रशासन ने अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की अनिवार्यता का ब्रेक लगा दिया है। यूपी प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद भी दो दिनों से मोटरबोट नहीं चल पा रही है। इसके कारण उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 100 से भी ज्यादा गांवों के हजारों लोग परेशान हैं। यात्रियों को धौलपुर और मुरैना होते हुए करीब 90-150 किमी. का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बारिश में बाढ़ के मद्देनजर चंबल नदी में 15 जून को पांटून पुल हटा लिया जाता है। लोक निर्माण विभाग 15 अक्तूबर तक पिनाहट घाट पर मोटरबोट संचालित कराता है। इस बार पीडब्ल्यूडी को संचालन की अनुमति लेने में करीब दो माह लग गए। बगैर अनुमति के ही मोटरबोट चल रही थी। 16 अगस्त को हुए हादसे के बाद मध्य प्रदेश प्रशासन ने संचालन बंद करा दिया। अभी दो दिन पहले अनुमति मिल चुकी है। फिर भी मोटरबोट का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पूर्व फौजी गजेंद्र परिहार ने बताया कि चंबल नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी मोटरबोट शुरू नहीं की गई है। इससे यात्रियों के साथ स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। रक्षाबंधन नजदीक है। मध्य प्रदेश सीमा से लगे करीब 20 गांवों के ग्रामीण रोजाना खरीदारी के लिए पिनाहट बाजार आते हैं। मोटरबोट बंद होने से इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोग हैं परेशान
चंबल नदी के पिनाहट और कैंजरा घाट पर मोटरबोट का संचालन बंद होने से उत्तर प्रदेश के चंबल पट्टी के गांव पिनाहट, जोधपुरा, छदामीपुरा, विप्रावली, पडुआपुरा, महगौली, करकौली मंसुखपुरा, रेहा, क्योरी, उमरैठा, बघरेना, बासौनी, खिल्ली, हरलालपुरा, बाघ राजपुरा, अभयपुरा, खेड़ा राठौर, नदगवां और मध्य प्रदेश के उसैथ, भिंडवा, नयापुरा, फूलसायपुरा, नयाबांस, रछेड़, रुअर, बरबाई, बसई, होलापुरा, नयाबास, रायपुर, नगला महुआ, कुथियाना, कछपुरा, सूरपुरा, खरगपुरा, नावली, भदावली, अंबाह, पोरसा आदि करीब 100 से भी ज्यादा गांवों के लोग परेशान हैं।

पीडब्ल्यूडी आगरा के सहायक अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि मोटर बोट संचालन की अनुमति मिल चुकी है लेकिन मध्य प्रदेश प्रशासन वहां से एनओसी लेने की बात कह रहा है। पूर्व में कभी भी मध्य प्रदेश प्रशासन से एनओसी नहीं ली गई है। मामले में प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। - ,

बाह उप जिलाधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि चंबल नदी के पिनाहट घाट पर मोटरबोट चलाने की अनुमति उत्तर प्रदेश शासन से है। मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से संचालन पर रोक लगा दी गई है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश प्रशासन से भी अनुमति ली जाए। - , , 


वैकल्पिक सीढ़ी का काम जारी
चंबल घाट पर यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक सीढ़ी बनाने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन पक्के पुल के स्टॉपर के पास कंपनी की ओर से मिट्टी डालने का काम जारी रहा। मिट्टी डालने के बाद सीढ़ी लगाने का काम शुरू किया जाएगा। उप जिलाधिकारी बाह विनोद कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में वैकल्पिक सीढ़ी लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed