फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The emphasis on self-employment and entrepreneurship development

स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास पर दिया बल

Fri, 09 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 09 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The emphasis on self-employment and entrepreneurship development
स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास पर दिया बल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरसी डिग्री कालेज में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत एमएसएमई विकास संस्थान आगरा द्वारा औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक बीके यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास पर बल दिया और यह भी बताया कि जीवन में स्वावलंबी होने के लिए आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। डिजिटल, स्टार्टअप और स्टेंडअप इंडिया की चर्चा करते हुए लघु उद्योग के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही छात्राओं को उद्योग लगाने की जानकारी दी। बैंक मैनेजर डीके अग्रवाल ने उद्योगों को स्थापित करने के लिए सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं को बताया। 
विज्ञापन

सीए अत्येंद्र ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और जीएसटी के बारे में बताया। एसोसिएट प्रो. डा. अखिलेश सिंह ने उत्पादों की मार्केटिंग की जानकारी दी। निदेशिका डा. सुशीला त्यागी ने कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को स्वावलंबी बनने और महिलाओं से संबंधित उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डा. शैफाली यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को नए उद्योग लगाने और सशक्त होने के लिए नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर संयोजिका डा. मधू गुप्ता,  डा. कीर्ती जैन, डा. नीलम शाक्य, डा. नेहा शाक्य, शिखा यादव, गौरी मिश्रा रीना दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed