{"_id":"1804fad95c7c8cc2135fcc3ad6a5a27d","slug":"the-difference-in-the-bjp-government-s-words-and-actions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर’
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर शनिवार की देर शाम नगर में पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
नेता विधान मंडल दल ने कहा कि मोदी जो चुनाव से पहले भाषण देते थे आज वह दिखाई नहीं देते। चुनाव से पहले वह पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के दावे करते थे आज उसी पाकिस्तान में जाकर सिर झुकाकर आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं। कांग्रेस इसकी पूरी तरह से निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सही बात कहने वाले लोग पसंद नहीं किए जाते। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने सही बात कही तो उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। लोगों की गाढ़ी कमाई बर्बाद की जा रही है।
माथुर ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता। वहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है। पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी पाकिस्तान गए थे। उसके बाद कारगिल युद्ध हुआ। भाजपा की केंद्र सरकार को सिर्फ मोदी और अमित शाह चला रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर दिया गया है। कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, धीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।