फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The development took tricolor Fhrakr resolution

तिरंगा फहराकर लिया विकास का संकल्प

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
The development took tricolor Fhrakr resolution
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में तिरंगा फराया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों से लेकर, स्कूलों और निजी संस्थाओं तक ने देश का स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जिस पद स्थान पर है वह पूरी निष्ठा के साथ कार्यों को अंजाम दें। अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लाल चंद्र ने कहा कि देश को गुलामी की दासता से आजाद कराने के लिये काफी संघर्ष किया था। डीएम, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने तिकोनिया पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण किया। जिला चिकित्सालय में मरीजों को, जिला कारागार में बंदियों को फल वितरित महमूदनगर में झाड़ू लागकर साफ सफाई का संदेश दिया। इस दौरान सत्य प्रकाश द्विवेदी, अलका मिश्रा, रजत मिश्रा, चंद्र पाल शाक्य, राम प्रकाश शर्मा  ने देशभक्ति पर आधारित काव्य पाठ ,गीत प्रस्तुत किया। कु. आरसी इंटर कालेज की छात्राओं ने देशभक्ति पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी मानसिह यादव ने किया। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी अभय पांडेय, डिप्टी कलक्टर राम चन्द्र यादव, आदि उपस्थित रहे। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अनुराग पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन में ध्वजारोहण किया। वहीं, डीएम ने नगर पालिका प्रांगण में मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पालिका परिसर में गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस अवसर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर जायसवाल, शफी मंसूरी, डा. चंद मोहन, शिवऔतार बाल्मीकि, रणविजय आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन मुजम्मिल मिर्जा ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराग पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी नाथ, उप जिलाधिकारी सदर विमल कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी केके शर्मा, सभी सभासद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed