फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The conductor who was going to park the bus was beaten and injured, admitted

Mainpuri News: बस खड़ी करने जा रहे परिचालक को पीटकर किया घायल, भर्ती

Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The conductor who was going to park the bus was beaten and injured, admitted
फोटो18 सीएसी में भर्ती घायल परिचालक। संवाद
बेवर। थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बस खड़ी करने जा रोडवेज के परिचालक को नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिखतमई निवासी ब्रजमोहन ने बताया कि वह परिवहन निगम में फजलगंज डिपो की बस के परिचालक हैं। रविवार को बस लेकर कानपुर से आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन

सवारी न होने के चलते बस को मैनपुरी खड़ी करने के बाद गांव दिखतमई जा रहे थे। कस्बा में बझेरा तिराहे पर पहुंचे, तभी वहां नामजद लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनके हाथों में लाठी डंडे थे। सभी ने उनको पीटना शुरू कर दिया। हमले में उन्हें काफी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि 10 दिन पहले आरोपियों से टिकट बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। फायर किए जाने का आरोप भी लगाया गया है, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed