{"_id":"6a230c4b89a97cc67e0c65ec","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-in-a-straw-room-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160660-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भूसे के कमरे में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भूसे के कमरे में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
फोटो38 रोजल का फाइल फोटो
घिरोर। नगला प्राण नाथ में शुक्रवार दोपहर से लापता 12 वर्षीय किशोर का शव भूसा भरे कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। किशोर ने खुदकुशी क्यों की इसके पीछे परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। घटना के बाद सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला प्राण नाथ निवासी रविंद्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र रोजल शुक्रवार की दोपहर से लापता हो गया था। परिजन ने काफी तलाश किया मगर कहीं भी नहीं मिला। शाम के समय परिजन जब घर से कुछ दूर स्थित भूसा भरे हुए कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख कर चीख निकल गई। रोजल का शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।
परिजन में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा।
-- -- --
पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था रोजल
महज 12 साल के रोजल के मन में आखिर खुदकुशी करने का ख्याल क्यों आया, यह सवाल परिवार के सभी लोगों को परेशान कर रहा है। रोजल पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। कस्बा स्थित एक विद्यालय में 6वीं कक्षा का छात्र था।