{"_id":"699ca8c30c9249f3ff0924c0","slug":"teacher-federation-of-india-raised-voice-against-the-mandatory-tet-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-154605-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भरी हुंकार
Tue, 24 Feb 2026 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 8 काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। संवाद
मैनपुरी। टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंदोलन की हुंकार भरी है। सोमवार को शिक्षकों ने स्कूलों में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। करहल में एकत्रित हुए शिक्षकों ने 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन शुरू किया है। 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांध के शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय धरना प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में बीआरसी करहल पर शिक्षक एकत्रित हुए। यहां काली पट्टी बांध विरोध जताते हुए 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पहुंचने की अपील की गई।
इस अवसर पर सुधीर चौहान, सुरेंद्र सिंह, केसरी नंदन, मनोज कुमार, सतेंद्र चौहान, राकेश प्रधान, श्रीचंद्र, मुकेश ,रमाकांत आदि मौजूद रहे।
महिला संगठन ने भी जताया विरोध
महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रिया चौहान के नेतृत्व में जिले की महिला शिक्षक भी टीईटी अनिवार्यता के आंदोलन में शामिल हो गई हैं। महिला शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य किया। प्रिया चौहान ने कहा कि जबरन थोपे जाने वाले टीईटी अनिवार्यता के आदेश के शिक्षक किसी प्रकार से स्वीकार नहीं करेंगे इसके लिए अब आर-पार का आंदोलन होगा।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
फोटो 8 काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। संवाद
करहल। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को बीआरसी करहल पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। अध्यक्ष श्रीचंद यादव ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सभी शिक्षक 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। पुष्पा वर्मा, अपर्णा चौहान, संदीप कुमार, आदर्श जैन, रितिका यादव, नीलम यादव, सुधीर नारायण दुबे मौजूद रहे। संवाद