फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Taking God's incarnation to protect religion

धर्म की रक्षा के लिए भगवान लेते है अवतार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Taking God's incarnation to protect religion
मैनपुरी। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास सुदर्शन जी महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार और अनाचार बढ़ते हैं तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। धर्म की रक्षा और पापियों के विनाश के लिए भगवान कृष्ण ने अवतार लिया। भगवान कृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम टिंडौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास सुदर्शन जी महाराज ने कृष्ण जन्म की लीला का वर्णन लिया। भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और बधाई गीतों पर महिलाएं और श्रद्धालु जमकर थिरके। परीक्षित बने राजेंद्र नाथ पांडेय सिर पर सूप में कृष्ण रूपी बालक को लेकर पंडाल में आए तो बाल रूपी कृष्ण के दर्शन और पूजा अर्चना करने की श्रद्धालुओं में होड़ लग गई। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर खिलौने, टॉफी आदि लुटाए गए। कथा में प्रवचन करते हुए सुदर्शन जी महाराज ने कहा कि प्रहलाद जैसा अटल विश्वास और उनके जैसा भाव आ जाए तो भगवान दूर जा ही नहीं सकते। भगवान के प्रति विश्वास और शरणागति का भाव ही सर्वोत्तम है। विश्वास और श्रद्धा हो तो भगवान बिन बुलाए दौड़े चले आते हैं। भक्त के लिए भगवान सब कुछ करने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने समुद्र मंथन और वामन अवतार के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त के कष्ट और प्रत्येक दुख के निवारण के लिए भगवान तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed