{"_id":"583ad6c64f1c1b1d2a0880b9","slug":"taiyaariyaan-pooree-par-shuroo-nahin-daayal-100-seva","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, पर शुरू नहीं डायल 100 सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, पर शुरू नहीं डायल 100 सेवा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
100 डायल के वाहनों ने गश्त की शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारियां पूरी होने के बाद भी जिले में अभी तक डायल 100 की सेवा शुरू नहीं हो सकी है। पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के साथ हाईटेक वाहन भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं 17 अन्य जिलों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
जिले के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन की ओर से डायल 100 की सेवा की शुरुआत की गई है। जिले में भी पुलिसकर्मियों को हाईटेक संसाधनों से लैस 27 वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वाहन चालकों के अलावा तैनाती पाए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी पुलिस लाइन परिसर में पूरा हो चुका है। मगर अभी तक जनता को इस सेवा के शुरू होने का इंतजार है। इस सेवा के शुरू होने से जहां बार्डर पर होने वाले अपराधों की सख्ती से निगरानी के दावे किए जा रहे हैं। वहीं डायल 100 को सूचना पर किसी भी जिले में जाकर कार्रवाई का अधिकार दिया गया है। सूचनाकर्ता से शिकायत प्राप्त होने के साथ ही बिना पता बताए महज 10 मिनट में जीपीएस सिस्टम से लैस ये वाहन मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करेगा। इसका कंट्रोल रूम भी लखनऊ में स्थापित किया गया है। तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा और तत्कालीन एएसपी दिगंबर कुशवाह को इसकी कमान सौंपी गई है। जनता भी इस खूबियों से लैस वाहनों को कार्य करते देखने का इंतजार कर रही है। मगर अभी तक सेवा शुरू नहीं हो सकी है। वहीं आधिकारिक रूप से इस सेवा के शुरू होने की तिथि 10 दिसंबर की बताई जा रही है।
वाहन उपलब्ध हो चुके हैं पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण भी समाप्त हो चुका है। कुछेक कार्य पूरा होने के साथ ही जल्द ही डायल 100 की सेवा जिले में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सुनील कुमार सक्सेना, एसपी मैनपुरी