{"_id":"641080e3be2c946dbf0b7cec","slug":"swami-prasad-maurya-said-in-mainpuri-those-promoting-ramcharit-manas-are-humiliating-dalits-and-women-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोलः बोले- रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले दलितों, महिलाओं को कर रहे अपमानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोलः बोले- रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले दलितों, महिलाओं को कर रहे अपमानित
Tue, 14 Mar 2023 07:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:42 PM IST
सार
मैनपुरी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। इस दौरान भाजपा को घेरते-घेरते उन्होंने एक बार फिर रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रामचरित मानस को बढ़ावा देने वालों को दलित, महिलाओं का दुश्मन बताया है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस को बढ़ावा देने वाले लोग समाज में पिछड़ों, दलितों, शोषितों, महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।
मंगलवार को मौर्य एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा सरकार का दिमाग खराब हो गया है। रामचरित मानस विवाद पर कहा कि लोगों ने घरों में सुंदरकांड का पाठ करना बंद कर दिया तो सरकार मंदिरों में सरकारी खर्चे पर हनुमान चालीसा का पाठ करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को मौर्य एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा सरकार का दिमाग खराब हो गया है। रामचरित मानस विवाद पर कहा कि लोगों ने घरों में सुंदरकांड का पाठ करना बंद कर दिया तो सरकार मंदिरों में सरकारी खर्चे पर हनुमान चालीसा का पाठ करा रही है।
विज्ञापन
धर्म के नाम पर व्यापार चला रही भाजपा
कहा कि धर्म के नाम पर भारतीय जनता पार्टी अपना व्यापार चला रही है। कहा कि स्वाभाविक रूप से जब हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष की कल्पना करता है तो, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब यहां पर रहते हैं। इस देश की आजादी में सभी का योगदान रहा है। आज किसी एक धर्म को बढ़ावा देने का मतलब है कि पक्षपात करना।
विज्ञापन