{"_id":"6a3abd4da06839ebbb0f0630","slug":"sub-inspector-posted-in-field-unit-falls-victim-to-online-fraud-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161718-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फील्ड यूनिट में तैनात दरोगा हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फील्ड यूनिट में तैनात दरोगा हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार
Tue, 23 Jun 2026 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में निवास कर रहे फील्ड यूनिट में तैनात दरोगा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया, ठग ने खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद सक्रिय हुई साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को खाते से निकाली गई संपूर्ण धनराशि वापस कराई।
पुलिस विभाग में फील्ड यूनिट में तैनात दरोगा अवधेश सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा कि उनके बैंक खाता से साइबर ठगों ने 99500 रुपये निकाल लिए हैं। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब मोबाइल पर रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो खाते में हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। तुरंत ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक अधिकारी को धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी। शिकायत पर सक्रिय हुई साइबर थाना पुलिस ने दरोगा के खाते से निकाली गई धनराशि को फ्रीज कराने में सफलता हासिल की। मंगलवार को धनराशि वापस दिलाई गई।