{"_id":"65be303f8377b4e3470a5e3b","slug":"student-committed-suicide-by-hanging-himself-who-preparing-for-police-recruitment-in-mainpuri-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: फंदे से झूलता मिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: फंदे से झूलता मिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र, घर में मची चीख पुकार
Sat, 03 Feb 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:00 PM IST
सार
मैनपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से झूलता मिला। जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिमांशु की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव पंखा के कुंडे पर लटकता मिला। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव हड़ाई की है। गांव निवासी मुकेश कुमार दिवाकर का पुत्र हिमांशु (22) पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गया। शनिवार की सुबह परिजन कमरे की ओर गए तो देखा कि हिमांशू का शव पंखा के कुंडा में साड़ी के फंदा से लटका हुआ था।
विज्ञापन
युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजन में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। युवक ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन