फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   student body was found hanging from noose after talking on phone

UP: फोन पर बात की...फिर 12वीं के छात्र ने दी जान, फंदे पर लटकी लाश देख निकल गई परिजनों की चीख

Tue, 15 Jul 2025 05:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

मैनपुरी में 12वीं के छात्र ने फोन पर बात करने के बाद जान ने दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
student body was found hanging from noose after talking on phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : मेटा एआई

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला देवी में मंगलवार दोपहर इंटर का छात्र मोबाइल पर बात करते हुए कमरे में चला गया और फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद परिजन फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला देवी रतनपुर बरा के प्रमोद कुमार परिजन के साथ मंगलवार को खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर को उनका इंटर में पढ़ने वाला पुत्र शिवालय (17) खेत से घर आ गया। वह दरवाजे पर पहुंचा तो पड़ोस की रहने वाली वृद्ध महिला ने कहा कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। दवा लाकर दे दो, बात खत्म हो पाती, तभी शिवालय के मोबाइल पर फोन आ गया। बात करते हुए वह घर में चला गया। 
विज्ञापन


 

वृद्धा को बाहर इंतजार करते हुए करीब 15 मिनट से अधिक का समय हो गया। अंदर जाकर देखा, कमरे का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। शिवालय फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी पर परिजन और आसपास के लोग आए और फंदा खोल कर शिवालय को उतारा। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई शव को लेकर गांव चले गए।

ये भी पढ़ें-UP: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत...घर में लाश छोड़कर भाग गए ससुरालीजन, चार महीने पहले हुई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed