फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Married woman dies under suspicious circumstances four months after marriage

UP: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत...घर में लाश छोड़कर भाग गए ससुरालीजन, चार महीने पहले हुई शादी

Tue, 15 Jul 2025 05:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances four months after marriage
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के करहल के गांव दोस्तपुर में चार माह पहले शादी कर आई विवाहिता की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन शव को घर में छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नाका के शांति स्वरूप ने पुलिस को बताया कि पुत्री गुंजा (22) की शादी करहल के गांव दोस्तपुर निवासी सोनू सिंह से 4 मार्च 2025 को की थी। सोमवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


 

आरोप लगाया कि पति सोनू सास विनीता देवी, ससुर दुर्वेश सिंह, देवर कृष्णा और मोनू सोने की चेन, अंगूठी और तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता ने ससुरालीजन पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गांव में ही ब्याही है बड़ी बहन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन ने बताया कि गुंजा की बड़ी बहन वंदना भी गांव दोस्तपुर में ब्याही है। उसने ही छोटी बहन की शादी गांव में तय कराई थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed