फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Strong winds from the broken poles, fallen tree

तेज आंधी से टूटे खंभे, गिरे पेड़

Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Strong winds from the broken poles, fallen tree
मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले के कई हिस्सों में शनिवार देर रात आई आंधी से होर्डिंग टूटे तो कहीं पेड़ ही उखड़ गए। भोगांव क्षेत्र में बिजली के 30 खंभे टूट गए। करीब सात किलोमीटर हिस्से के बिजली के तार भी टूटे गए। इन स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग को एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


शनिवार की रात बादल छाने लगे, इसके बाद अचानक तेज आंधी आई। इससे बिजली की आपूर्ति बाधित कर दी गई। आंधी इतनी तेज थी कि नगर में कचहरी रोड पर एक स्थान पर होर्डिंग टूट्र गया। वहीं ब्लाक परिसर में एक पेड़ टूटकर गिर गया। शहर के बाहरी इलाकों में लगे कुछ होर्डिंग भी गिर गए। कुछ खोखों के बाहर रखे बांस के टट्टर दूर जा गिरे। आंधी की तेजी देख विभाग ने रात में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। आंधी का असर खत्म होने पर रात में आपूर्ति चालू कर दी गई। शहर में आंधी से बिजली विभाग को किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के दस गांव में हुआ अंधेरा
आंधी से कस्बे के दस गांव प्रभावित हुए। इन गांव में कुछ समय तक अंधेरा ही रहेगा। वहां आपूर्ति चालू कराने में समय लगेगा। क्षति का आंकलन करने के लिए पेट्रोलिंग कराई जा रही है। विभाग को एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से विभाग को नुकसान हुआ है। आपूर्ति भी बाधित हुई है। आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ता कंट्रोल रुम के नंबर 9412748908 पर शिकायत और आपूर्ति के संबंध में जानकारी कर सकते हैं।
- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता

भारी पेड़ टूटने से यातायात बाधित
किशनी। आंधी के चलते नगर के बीच स्थित शिव मंदिर के पास स्थित भारी पेड़ टूटकर सड़क पार करते हुए दूसरी ओर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। लोगों का कहना है कि अगर दिन में आंधी आती तो हादसा भी हो सकता था। पेड़ को सड़क के बीच से हटाने में नगर पंचायत के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।

पेयजल आपूर्ति प्रभावित
बेवर। बेवर क्षेत्र में आई आंधी के कारण नगर में रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह तक बिजली नहीं आने से पेयजल समस्या भी बनी रही। लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर पहुंच गए। वहां पानी भरने के लिए मारामारी मची रही। शाम तक नगर में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।

ट्रांसफार्मर में आई खराबी
औंछा। कस्बे में आंधी के कारण 33 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। रात को आई खराबी के कारण आपूर्ति बंद कर दी गई। रविवार सुबह से कर्मचारी कमी सही करने में लगे रहे लेकिन शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हे हो सकी। 20 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बंद रही।  

रामनगर क्षेत्र की बिजली गुल
कुसमरा। आंधी के कारण कुसमरा और रामनगर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। गर्मी के चलते शनिवार की रात और रविवार को दिन में लोग परेशान रहे। हालांकि आपूर्ति कब तक सुचारु होगी इस बारे में कर्मचारी कुछ नहीं कह सके। 


हल्की बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत
बादल और हल्की बूंदाबांदी ने रविवार को गर्मी से लोगों को कुछ राहत दिलाई। अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की रात तेज आंधी आने से सोमवार को बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि कई इलाकों में हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। बिजली की कटौती के चलते शहर में पानी के लिए लोगों को सार्वजनिक हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed