फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   STF nabs six solvers at UP Board exam centre in Mainpuri

UP Board Exam: परीक्षा केंद्र के बाहर खेत में लिखी जा रही थीं उत्तर पुस्तिकाएं, एसटीएफ ने छह सॉल्वर दबोचे

Mon, 23 Feb 2026 10:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 23 Feb 2026 10:39 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के दाैरान मैनपुरी जिले में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए छह साॅल्वर को पकड़ा है। पकड़े गए साॅल्वर परीक्षा केंद्र के बाहर उत्तर पुस्तिकाएं लिख रहे थे।

विज्ञापन
STF nabs six solvers at UP Board exam centre in Mainpuri
एसटीएफ ने पकड़े छह साॅल्वर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी जिले के एक परीक्षा केंद्र पर एसटीएफ ने बेवर पुलिस के साथ छापा मारा। परीक्षा केंद्र के बाहर खेतों में गणित और जीव विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान छह सॉल्वर दबोच लिए गए, जबकि एक महिला सहित छह लोग भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए लोगों में एक आरोपी स्कूल प्रबंधक का पुत्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला महाराज सिंह स्मारक इंटर कॉलेज जोत का है। यहां सोमवार को द्वितीय पाली में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। अपरान्ह करीब सवा चार बजे एसटीएफ आगरा ने बेवर पुलिस और एसडीएम के साथ केंद्र के बाहर छापा मारा तो कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। मौके से एसटीएफ और पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास गणित की दो उत्तर पुस्तिकाएं और जीव विज्ञान का एक प्रश्नपत्र बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान छह अन्य लोग जिनमें एक महिला भी थी भागने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए सॉल्वरों में आशीष यादव, अनुज कुमार, अंकित कुमार, अरुण कुमार, शिवा चौहान, अवनीत शामिल है। सॉल्वरों में शामिल अशीष यादव स्कूल प्रबंधक ज्योत्सना यादव का बेटा है। इन सभी को थाना बेवर लाया गया है और इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार की ओर से संबंधितों के विरुद्ध थाना बेवर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाया जाएगा पूरा स्टाफ
मामले की जानकारी के बाद थाने पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि केंद्र के अंदर सभी स्थिति सही पाई गई हैं। अगली परीक्षा के लिए केंद्र के व्यवस्थापक सहित सभी स्टाफ को हटाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नये केंद्र व्यवस्थापक और स्टाफ की तैनाती कर आगे की परीक्षा कराई जाएंगीं।


बेवर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में नकल की सूचना पर एसटीएफ और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छामा मारा। छापे में मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ नकल अध्यादेश के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। -अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी, मैनपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed