फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sri Rama Katha and Ashtottara Shata Rudrabhishekam from 25, preparations start

Mainpuri News: श्रीराम कथा एवं अष्टोत्तरशत रुद्राभिषेक 25 से, तैयारियां शुरू

Sat, 13 Dec 2025 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sri Rama Katha and Ashtottara Shata Rudrabhishekam from 25, preparations start
मैनपुरी। श्रीराम कथा सेवा समिति की ओर से श्रीराम कथा एवं अष्टोत्तरशत रुद्राभिषेक का आयोजन पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में 25 दिसंबर से किया जाएगा। 24 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। नौ दिनों तक हर दिन 12 परिवार रूद्राभिषेक करेंगे। अयोध्या के विख्यात आचार्य भार्गव मुनीष महाराज श्रीराम कथा का वर्णन करेंगे।आचार्य अवध बिहारी पांडेय ने बताया कि समिति की ओर से जनपद मैनपुरी में पहली बार श्रीराम कथा एवं अष्टोत्तरशत रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है, तैयारियों में शहर के लोगों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। 25 दिसंबर से दो जनवरी तक होने वाली कथा में प्रतिदिन रूद्राभिषेक भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान श्रीराम जन्म, श्रीराम-सीता जी का विवाह का आयोजन आकर्षक का केंद्र होगा। इस दौरान घनश्याम दास गुप्ता, अमित राय, केके गुप्ता, सुधीर दुबे, मनीष तापड़िया, जीतू भदौरिया, अनिल चतुर्वेदी, दीपक गुप्ता, अन्नू गुप्ता, रामलखन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed