फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP General Secretary Ram Gopal Yadav said attack on state government

UP: 'पैर में ही लग रही पुलिस की गोली....', सपा महासचिव रामगोपाल यादव बोले- चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार

Mon, 13 Oct 2025 06:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 06:41 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि देखा जा रहा है कि पुलिस का अचूक निशाना बदमाशों के पैरों पर लग रहा है। पुलिस गोली सीधे उनके पैर में लगती है।

विज्ञापन
SP General Secretary Ram Gopal Yadav said attack on state government
प्रो. रामगोपाल यादव। संवाद

विस्तार

मैनपुरी के बरनाहल में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का निशाना अचूक है। प्रदेश में पुलिस द्वारा की जाने वाली मुठभेड़ में सबके पैर में ही गोली लग रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। महिला संबंधी अपराध नहीं रुक पा रहे हें। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को नगला हरलाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को नगला हरलाल मेंं पीडीए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। देखा जा रहा है कि पुलिस का अचूक निशाना बदमाशों के पैरों पर लग रहा है। पुलिस गोली सीधे उनके पैर में लगती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चीन और अमेरिका पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। हमारे ऊपर इतना बड़ा ट्रैरिफ लगा दिया है लेकिन वे चुप हैं। मुलायम सिंह ने बहुत पहले कहा था कि हमें खतरा पाकिस्तान से नहीं चीन से है। आजादी से लेकर आज तक इतनी भ्रष्ट सरकार नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार बदलने के लिए मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। आलू और लहसुन की बुवाई चल रही है। लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, ब्लाॅक प्रमुख नीरज यादव, संतोष यादव, रंजीत शाक्य, कर्मवीर शाक्य, रमन यादव, अनी यादव, विकास यादव मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed