फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   son of Rickshaw pullers topped district in UP Board tenth exam in Mainpuri

UP Board Result: मुफलिसी की बेड़ियां काट रिक्शाचालक का बेटा बना जिला टॉपर, तीन वर्ष का था, मां की हो गई थी मौत

Tue, 25 Apr 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 08:03 PM IST
सार

UP Board Result: मैनपुरी में मुफलिसी की बेड़ियां काट रिक्शा चालक का बेटा जिला टॉपर बना। तीन वर्ष की आयु में मां का निधन होने के बाद वह पिता के प्यार में ही पला बढ़ा। उनके सपना पूरा करने को वह मन लगाकर पढ़ाई कर रहा है। 

विज्ञापन
son of Rickshaw pullers topped district in UP Board tenth exam in Mainpuri
इंटरमीडिएट जिला टॉपर अमन कुमार का मुंह मीठा कराते उसके पिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यह करके दिखाया है मैनपुरी जिले के नगला मंगली गांव निवासी रिक्शा चालक एलकार सिंह के पुत्र अमन ने। अमन जब मात्र तीन साल का था तब उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। एलकार के सामने अमन के साथ बड़ी बेटी छाया और छोटी बेटी रेनू के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई। 

विज्ञापन


एलकार ने तीनों बच्चों को पिता के साथ मां का प्रेम भी दिया। एक तरफ जहां एलकार ने बेटों के भोजन की व्यवस्था की तो दूसरी तरफ बेटा और बेटियों की पढ़ाई न रुके इसके लिए मजदूरी की और रिक्शा चलाया। पिता का सपना था कि एक दिन उनका बेटा उनका नाम रोशन करेगा। बेटे ने भी पिता के सपने को टूटने नहीं दिया। 

विज्ञापन

पिता का सीना खुशी से फूल उठा

अमन ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया तो पिता का सीना खुशी से फूल उठा। अमन की दोनों बहने भी भाई की इस सफलता पर प्रसन्न दिख रही हैं। अमन का कहना है कि पिता के सपने को पूरा करने के लिए आगे भी वह मेहनत के साथ पढ़ेगा। पिता के पसीने की एक-एक बूंद का भार वह पढ़ाई कर और पिता का नाम रोशन करके चुकाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

son of Rickshaw pullers topped district in UP Board tenth exam in Mainpuri
हाईस्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मनु परिजन के साथ - फोटो : अमर उजाला

मां का सहारा लेकर बेटी ने स्वर्गीय पिता का सपना किया पूरा

आज के समय में बेटियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। परेशानी का सामना करना पड़े तो वह झांसी की रानी बनकर आगे बढ़ती है। ऐसा ही कुछ करके दिखाया है जिले के किशनी क्षेत्र के नैगवां खिरिया गांव निवासी स्वर्गीय राजीव कुमार चौहान की पुत्री मनु ने। मनु के पिता की मौत वर्ष 2018 में हो गई थी।

पिता की मौत के बाद मनु को लगा कि उसका जीवन अंधकार में डूब गया। लेकिन, मनु की मां ममता ने उसे सहारा और हिम्मत दी तो मनु ने कठिनाइयों के बीच आगे बढने का संकल्प लिया। ममता के सामने बेटी मनु और बेटा पवन के साथ ही सास सरला देवी के पालन पोषण की समस्या थी। ममता के पास पूरे परिवार को चलाने के लिए मात्र दो बीघा जमीन थी। ममता ने एक तरफ बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा तो दूसरी तरफ खुद खेती बाड़ी की जिम्मेदारी भी संभाली। 

पिता का सपना पूरा करने को करेंगी आगे की पढ़ाई 

मनु ने हाईस्कूल परीक्षा में 94.83 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। परिजनों को जब ये जानकारी मिली तो वे खुशी से झूम उठे। मनु अपनी सफलता की जानकारी देते हुए भावुक हो गई और उसका कहना था कि उसके पिता का सपना आज पूरा हुआ। मनु का कहना था कि वह यहीं रुकने वाली नहीं है। पिता का सपना पूरा करने के लिए वह अब कला वर्ग की पढ़ाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed