फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Soap or towel is, how will the Hand Wash

साबुन है न तौलिया, कैसे होगा हैंड वाश

Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soap or towel is, how will the Hand Wash
स्कूल में खराब पड़ा हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्कूलों में बच्चों के हाथ धोने के लिए साबुन-तोलिया होना चाहिए, जिससे लंच के वक्त सफाई से हाथ सके। मगर स्कूलों में स्थिति कुछ अलग ही है। वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे पर स्कूलों का मुआयना किया तो साबुन-तोलिया गायब मिले। साथ ही कई स्कूलों के हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। 
विज्ञापन

 बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शासन की ओर से स्कूलों में साबुन, तौलिए आदि रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रधानाध्यापक को विद्यालय विकास अनुदान के तहत मिलने वाली राशि से खर्च करने के लिए कहा गया है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों को पांच हजार और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को सात हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। यह राशि सर्व शिक्षा अभियान के तहत दी जाती है। इसके बाद भी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में न तो साबुन हैं और न ही तौलिए। कई स्कूलों में साबुन-तौलिया हैं भी तो वह शिक्षकों की अलमारी में रखे रहते हैं बच्चों को नहीं मिलते। इस संबंध में पूर्व प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह का कहना है कि जो बजट विद्यालय विकास अनुदान के लिए मिलता है वह स्कूल के भवन के रख रखाव के लिए ही काफी कम पड़ता है। ऐसे में उससे तौलिए और साबुन लाना काफी मुश्किल होता है। 
विज्ञापन

2154 स्कूल हैं जिले में
वर्तमान में जिले में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की कुल संख्या लगभग 2100 है। इनमें ही विद्यालय विकास अनुदान का पैसा आता है। इनमें करोड़ों रुपये स्कूल के खातों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रधानाध्यापकों को हैंड वाशिंग-डे मनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वह स्वयं स्कूलों में चलने वाले हैंड वाशिंग-डे पखवाड़े  का निरीक्षण करेंगे। खामियां मिलने ने कार्रवाई की जाएगी। 
आरके यादव, बीएसए मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed